मोहित तीन IPL फ़ाइनल में शामिल रहे पर ट्रॉफ़ी नहीं जीत सके। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं।”
मोहित ने कहा, “हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने से लेकर भारत की जर्सी पहनने और IPL खेलने तक यह सफर किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन को दिल से धन्यवाद जिन्होंने मेरे करियर की नींव मजबूत बनाई। अनिरुद्ध सर के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता जिनके लगातार मार्गदर्शन और भरोसे ने मेरे रास्ते को उन तरीकों से संवार दिया जिन्हें शब्दों में बयान करना आसान नहीं है।”
कुल मिलाकर मोहित ने 2013 से 2025 तक IPL के सभी सीज़न खेले। 2021 और 2022 को छोड़कर बाक़ी सभी में हिस्सा लिया और 120 मैचों में 134 विकेट के साथ अपने करियर को समाप्त किया। उन्होंने 2011 से 2018 के बीच 44 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले जिनमें 127 विकेट लिए। उनका आख़िरी प्रतिस्पर्धी मैच इस साल IPL में DC के लिए PBKS के ख़िलाफ़ था और 2026 की नीलामी से पहले DC ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था।



